मुजफ्फरनगर। अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, मच गई चीख-पुकार, पति-पत्नी की मौत पर मातम में पूरा गांव

मुजफ्फरनगर। अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, मच गई चीख-पुकार, पति-पत्नी की मौत पर मातम में पूरा गांव
ब्यूरो प्रमुख, ललित चौधारी मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में खतौली-फलावदा मार्ग पर शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। ऐसे हुआ हादसा बताया गया कि गांव गालिबपुर के निकट मोड़ के पास तेज बारिश होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिस कारण कार में सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पमनावली निवासी सुरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम की तबीयत खराब होने के कारण कार द्वारा परिजन उन्हें चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे। जैसे ही खतौली फलावदा मार्ग पर गालीपुर के पास मोड़ के करीब पहुंचे, तभी तेज बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। वहीं, चीख-पुकार की आवाज पर राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।  सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुरेंद्र शर्मा (48) वर्षीय व उसकी पत्नी कुसुम (45) …