जिस आदिवासी युवक पर किया गया था पेशाब, आज CM शिवराज ने धोए उसके पैर, किया सम्मान

जिस आदिवासी युवक पर किया गया था पेशाब, आज CM शिवराज ने धोए उसके पैर, किया सम्मान
SDLive News मध्य प्रदेश में जहां इस समय आदिवासी पर पेशाब कांड को लेकर इस समय BJP-कांग्रेस की बीच भारी उठापटक जारी है। वहीं इन सबके बीच आज MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने भोपाल में अपने मुख्यमंत्री आवास में इस कांड के पीड़ित दशरथ रावत से मुलाकात कर बाकायदा उनका सम्मान किया। यही नहीं CM शिवराज ने आज दशरथ रावत के पैर भी खुद धोए। वहीं आरोपी प्रवेश शुक्ला रावत के किए पर खुद माफी भी मांगी। जानकारी दें कि, सीधी के एक वायरल वीडियो में आरोपी प्रवेश शुक्ला रावत पर पेशाब करता नजर आ रहा है। वहीं राज्य के CM सीएम शिवराज सिंह चौहान इस मामले में पहले ही सख्ती दिखा चुके हैं जिसके बाद अभियुक्त प्रवेश शुक्ला के घर के अवैध अतिक्रमण वाले हिस्से को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा भी दिया गया है। दरअसल मध्य प्रदेश के सीधी जिले का एक वीडियो बीते मंगलवार को खूब वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स को दूसरे शख्स पर कथित तौर पर नशे की हालत में सिगरेट पीते हुए और फिर पेशाब करते हुए देखा गया था। बाद में आरोपी की पहचान BJP से संबंध रखने वाले प्रवेश शुक्ला के रूप में हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा…