अलीगढ़ में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को लड़की ने ऐसे सिखाया सबक.....

अलीगढ़ में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को लड़की ने ऐसे सिखाया सबक.....
SDLive News उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज एक स्कूटी सवार लड़की का मोबाइल छीनना दो चोरों को भारी पड़ गया. लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए उन दोनों चोरों का कुछ दूर तक पीछा किया और उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया, उसके बाद लड़की ने उनसे अपना मोबाइल छीन लिया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर कर पिटाई की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया.  इस मामले में पीड़ित लड़की ने दोनों युवकों के खिलाफ थाना बन्नादेवी में तहरीर दी है. पकड़े गए दोनों आरोपी युवकों की पहचान सलमान और चंदा के रुप में हुई है. दरअसल बन्नादेवी क्षेत्र में रविवार (9 जुलाई) को एक युवती स्कूटी से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी, तभी पीछे से आये बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीन कर भागने लगे. लड़की ने भी बिना देरी किए अपनी स्कूटी से उन दोनों का पीछा किया और उनकी बाइक में स्कूटी से टक्कर मार दी.  आरोपियों को मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर पीटा इस टक्कर के बाद स्कूटी और बाइक सवार दोनों आरोपी सड़क पर गिर गए. जिसके बाद लड़की ने दौड़कर अप…