चौंकाने वाला केस, SDM ने पटवारी को बनाया नायब तहसीलदार, फिर....
चौंकाने वाला केस, SDM ने पटवारी को बनाया नायब तहसीलदार, फिर.... SDLive News मध्य प्रदेश में गुना जिले में राजस्व विभाग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार का तबादला हो जाने पर एसडीएम ने उस का प्रभार एक पटवारी को दे दिया। जबकि नायब तहसीलदार का प्रभार पटवारी को नहीं दिया जा सकता है। हालांकि जैसे ही मामला सामने आया इस आदेश को बदल दिया गया। दूसरे आदेश में पास के ही एक नायब तहसीलदार को प्रभार दिया गया है। इस आदेश की चारों तरफ चर्चाएं फिलहाल गर्म है। दरअसल नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह गुना जिले के राधौगढ़ तहसील में पदस्थ थे, वह राधौगढ़ तहसील के करमाखेड़ी सर्कल का काम देखते थे, 25 जुलाई को मध्यप्रदेश शासन ने नायब तहसीलदारों के तबादले किए थे। नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह का तबादला गुना से हो गया है, 1 दिन पहले ही वह गुना से रिलीव हो गए, उनके जाने से कर्माखेड़ी सर्कल खाली हो गया। इसके बाद राधोगढ़ एसडीएम IAS आर अंजलि ने रविवार की तारीख में ही एक और आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कर्माखेड़ी सर्कल खाली हो जाने से एक पटवारी को वहां के नायब तहसीलदार का प्रभार दे दिया। उनके आदेश के अनुसार राधोगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी जगदीश भदौरिया को अगले आदेश तक कर्माखेड़ी …