फ्री फायर खेलने में इतने मस्त सांप ने दो बार काटा पता नहीं चला, चली गई जान

SDLive News
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक अजब मामला सामने आया है। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के उमरसड गांव में सोमवार को कोहराम मच गया। जह फ्री फायर गेम खेल रहे किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई।
मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि वीरपाल का 17 वर्षीय बेटा प्रदीप सोमवार शाम करीब छह बजे नदी किनारे पेड़ के नीचे बैठा फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान बिल से निकले सांप ने उसके पैर में काट लिया। प्रदीप गेम खेलने में इतना मस्त था कि उसे सांप के काटने का पता हीं नहीं चला। जब दूसरी बार सांप ने काटा तब उसे जानकारी हुई। इसके बाद साथियों ने प्रदीप के परिजनों को सूचना दी।

परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए। वहां मना करने पर अन्य जगहों पर भी ले गए, लेकिन सभी ने उसे मना कर दिया। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। वहीं, प्रदीप की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां ममता देवी ने अपनी खो दी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी चार बहने हैं, जो बेसुध हो गए हैं।
और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال