अलीगढ़। दहेज की मांग पूरी ना होने पर बहू की हत्या, मां के बिलखती रह गई मासूम
अलीगढ़। दहेज की मांग पूरी ना होने पर बहू की हत्या, मां के बिलखती रह गई मासूम ब्यूरो अभिषेक चौधरी अ लीगढ़ में गोंडा के गांव मजूपुर में अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और कार न मिलने पर शनिवार को ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पर एक अबोध बच्ची है। थाना सासनीगेट के मोहल्ला गंभीरपुरा निवासी भगवान स्वरूप शर्मा ने बताया कि पुत्री मानसी तिवारी की शादी गोंडा के गांव मजूपुर निवासी रूपेश तिवारी पुत्र भूदेव तिवारी के साथ जुलाई 2021 में संपूर्ण दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से मानसी को अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और कार के लिए पति रूपेश तिवारी , सास पुष्पा देवी, जेठ लोकेश तिवारी व मुकेश तिवारी, ननद अलका द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी ना होने पर दो माह पहले ससुराली मानसी को मायके में छोड़ गए । मंगलवार को रिश्तेदारों ने समझौता कराया, तो मानसी को ससुराल भेज दिया गया। ससुराल के लोगों ने फिर से उसकी पिटाई की तथा अतिरिक्त दहे…