पिता ने नाबालिग शादीशुदा बेटी को बनाया बंधक, करता रहा कई दिनों तक रेप, दिल दहला देगी यूपी की ये कहानी

पिता ने नाबालिग शादीशुदा बेटी को बनाया बंधक, करता रहा कई दिनों तक रेप, दिल दहला देगी यूपी की ये कहानी
उत्तर प्रदेश के एटा जिले से बड़ी खबर है. यहां कोर्ट ने एक पिता को उसकी नाबालिग बेटी के रेप का दोषी माना है. कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी पर 95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. आरोपी पिता ने बेटी की शादी के बाद भी उसे बंधक बनाए रखा. वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. खास बात यह है कि इस मामले में पुलिस और कोर्ट ने तेजी से काम किया. आरोप के तीन महीने के अंदर ही आरोपी को सजा हो गई. इस सजा के पीछे पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन का बहुत बड़ा हाथ है. जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पहले एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप करता है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. खास बात यह है कि पुलिस ने पूरी जांच करने के बाद महज तीन दिन में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी. इसके बाद कोर्ट में लगातार सुनवाई चलती रही. बता दें, डीजीपी ने उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन कनविक्शन चलाने के निर्देश दिए हैं. इसका उद्देश्य पीड़ितों को…