लखनऊ पीजीआई में डॉक्टरों के आगे गिड़गिड़ाते रहे BJP के पूर्व सांसद, बेटे की तड़पकर हो गई मौत

लखनऊ पीजीआई में डॉक्टरों के आगे गिड़गिड़ाते रहे BJP के पूर्व सांसद, बेटे की तड़पकर हो गई मौत
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही लापरवाही से जुड़े अनेकों मामले अक्सर सामने आते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही ऐसी ही लापरवाही के बीच अक्सर लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है. तेजी से सामने आ रहे ऐसे मामलों के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. अब यूपी की राजधानी लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया, जिसने सरकार के बड़े बड़े दावों की पोल खोल दी. मिली जानकारी के अनुसार, यूपी की राजनीति में अहम किरदार निभाने वाले भाजपा नेता व पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे की रविवार देर रात लखनऊ के प्रतिष्ठित अस्पताल पीजीआई में मौत हो गई है. बेटे की मौत के बाद पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस अस्पताल में उनके बेटे प्रकाश मिश्रा को इलाज तो दूर की बात है, भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं दिया गया. बेड खाली न होने की बात कहकर बरती गई लापरवाही आपको बताते चलें कि पूर्व सांसद के बेटे को किडनी की बीमारी थी. बेटे की मौत के बाद पूर्व सांसद ने पीजीआई अस्पताल के प्रबंधन पर इलाज के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया…