हरदुआगंज। 10 बजे दविश 12 बजे मुकदमा बिना आरोप दविश देने पहुंची पुलिस महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस विभाग मौन, दो दिन पहले ट्रैफिक इंस्पैक्टर ने बताया अलीगढ़ पुलिस को नपुंसक
हरदुआगंज। 10 बजे दविश 12 बजे मुकदमा बिना आरोप दविश देने पहुंची पुलिस महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस विभाग मौन, दो दिन पहले ट्रैफिक इंस्पैक्टर ने बताया अलीगढ़ पुलिस को नपुंसक राजकुमारी शर्मा हरदुआगंज : कस्बा जलाली में शनिवार की देर शाम नगला मई निवासी में युवक की बाइक से नगदी चोरी होने पर चोरी के आरोपित को पकडऩे जलाली के आरोपित को पकडऩे उसके घर पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता करते आरोप लगाते हुए पुलिस की बर्बरता की वीडियो हुए प्रसारित की है। ये थी घटना : गांव नगला मई का कुलदीप पुत्र उदयपाल सिंह शनिवार रात नौ बजे के करीब जलाली से लौट रहा था कुलदीप का आरोप है कि जलाली बंबा के निकट लघुशंका करते वक्त दो लडक़े बाइक की डिग्गी से दस हजार नगदी व घड़ी निकालकर भाग गए, उनके पीछे दौडऩे वक्त कुलदीप गिरकर चोटिल हो गया। कुलदीप द्वारा चौकी जलाली पहुंचकर शिकायत करने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस के मुताबिक चोरी करने में जलाली के मोहल्ला अबुल फजल निवासी अनुसूचित जाति के कुलदीप पुत्र लालाराम का नाम प्रकाश में आया, आरोप है कि कुलदीप की तलाश में रात्रि दस बजे के करीब जलाली चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह चार-पांच पुलिस कर्मियों संग उसके घर पहुंच गए। लात मारकर घर का दरवाजा खोलकर घुसे अंदर आरोपित कुलदीप के पिता लालाराम ने बताया कि शनिवार की रात को कुलदीप सहित पूरा परिवार सोया हुआ था। रात…