हरदुआगंज। में प्रेम संबंध के चलते लड़की पक्ष ने हिंदू युवक का कराया धर्म परिवर्तन, खतना कराने का भी आरोप
हरदुआगंज। में प्रेम संबंध के चलते लड़की पक्ष ने हिंदू युवक का कराया धर्म परिवर्तन, खतना कराने का भी आरोप ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ A ligarh, Crime News: यूपी के अलीगढ़ जिले में प्रेम संबंधों में धोखाधड़ी और फिर हैवानियत करने का मामला सामने आया है. इस केस में लड़की के परिजनों ने हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन, करवाते हुए उसे धर्म सिंह से मोहम्मद रहमान बना दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि नशा कराने के बाद उन लोगों ने उसका खतना भी करवा दिया. आरोपी ऐसे शातिर निकले कि इस घटना का विरोध करने पर उन्होंने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया. बीजेपी की पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ पहुंचकर पीड़ित युवक ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी. तब जाकर ये मामला सामने आया। पीड़ित ने सुनाई आपबीती मामले का खुलासा होने के बाद जिला पुलिस की ओर से शहर के पुलिस कप्तान यानी एसएसपी ने दिए जांच के आदेश दिए हैं. आपको बताते चलें कि पीड़ित युवक हरदुआगंज थाना इलाके के जलाली कस्बे का रहने वाला है, जिसका पड़ोस की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध चल रहा था. पीड़ित युवक धर्म सिंह उर्फ मोहम्मद रहमान ने जानकारी देते हुए कहा, 'मैं हरदुआगंज थाना इलाके के कस्बा जलाली का रहने वाला हूं, मेरा गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध था, लड़की वालों…