जाम खुलवाने गए दरोगा पर हमला, उपद्रवी तत्वों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वायरल वीडियो

जाम खुलवाने गए दरोगा पर हमला, उपद्रवी तत्वों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें वायरल वीडियो
महोबा में आक्रोशित भीड़ का दरोगा पर कहर टूटा. भीड़ ने दरोगा के साथ जमकर मारपीट की. जान बचाने के लिए भागने पर भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ. लाठी डंडों से दरोगा पर धावा बोल दिया गया. महोबा में हैरान करने वाली तस्वीर, सड़क हादसे में जाम लगाए भीड़ ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा, तीन पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान। pic.twitter.com/crYz4t1N24 — समाचार दर्पण लाइव ✵ (@Desk_SDLIVE) October 31, 2023 हादसे में 7वीं के छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बस में फंसी साइकिल को घसीटता हुआ ड्राइवर 6 किलोमीटर दूर तक प्रिंस को ले गया. लोगों के पीछा करने पर ड्राइवर पनवाड़ी तिगेला में बस छोड़कर फरार हो गया. बेटे की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क उठा. देखते-देखते ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. प्रदर्शनकारी आरोपी बस चलाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे. जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला पनवाड़ी थाने में तैनात दरोगा राम अवतार पुलिसकर्मियों के साथ जाम खुलवाने पहुंचे. पुलिसकर्मी भीड़ को समझाने का प्र…