अलीगढ़ में बवाल, रास्ते को लेकर विवाद में पथराव, राम बारात पर सरिया और तलवार से हमला

अलीगढ़ में बवाल, रास्ते को लेकर विवाद में पथराव, राम बारात पर सरिया और तलवार से हमला
अलीगढ़ में रविवार की शाम को बवाल हो गया। रास्ते को लेकर बढ़े विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक धार्मिक स्थल से दो दर्जन लोगों ने रामबारात पर सरिया और तलवारों से हमला बोला, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को नियंत्रण करने की बजाए भाग खड़े हुए। घटना कस्बा चंडौस में हुई। परंपरागत तरीके से कस्बे में चल रही रामलीला के अर्न्तगत रविवार शाम करीब पांच बजे रामबारात की शुरूआत हुई। रामबारात कसेरू अड्डा से गुजर रही थी। आरोप है कि तभी वहां स्थित एक धार्मिक स्थल से करीब दो दर्जन लोगों रामबारात पर हमला बोल दिया। हमलावरों के हाथों में सरिया, तलवारे आदि बताई जा रही हैं। हमलावरों ने पथराव भी किया। हमले के चलते रामबारात में भगदड़ मच गई। जिसमें कस्बा निवासी सुनील बेंत अैर विनोद कुमार घायल हो गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आ जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसडीएम कुंवर बहादुर , सीओ सुमन कनौजिया आदि मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भिज…