वायरल वीडियो : बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने महिला विधायक का कंधा पकड़ा, वीडियो में देखें नाराजगी जताने पर कैसे हंसते दिखे

वायरल वीडियो : बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने महिला विधायक का कंधा पकड़ा, वीडियो में देखें नाराजगी जताने पर कैसे हंसते दिखे
अलीगढ़ में राजनीति के मंच से एक वीडियो सामने आया है जो बीजेपी के लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है. दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद सतीश गौतम और विधायक सदर विधायक मुक्ता राजा अगल-बगल में बैठे थे. इसी दौरान गौतम ने राजा का पहले हाथ पकड़ा और फिर कंधे पर हाथ रख दिया. महिला विधायक ने जब इसका विरोध किया तो वह हंसते नजर आए. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद से लोग बीजेपी सांसद की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं. Aligarh BJP MP Satish Gautam misbehaving with BJP MLA Mukta Raja. In Public. In front of cameras. pic.twitter.com/WtKH6fqmZV — Cow Momma (@Cow__Momma) September 30, 2023 दरअसल यह पार्टी के किसी कार्यक्रम के दौरान हुआ इसलिए ऐसा लग रहा है कि वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है. बीजेपी सांसद और विधायक की नोक-झोक और असहजता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब तक न तो सांसद सतीश गौतम और न ही विधायक मुक्ता राजा की ओर से इस मु्द्दे पर कोई प्रतिक्रिया सामनेआई है. हालांकि, वीडियो में महिला विधायक के चेहरे पर तनाव की …