अलीगढ़। हरदुआगंज : धूमधाम से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे भक्त
अलीगढ़। हरदुआगंज : धूमधाम से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे भक्त ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़, हरदुआगंज। श्रीश्याम मित्र मंडल ने हरदुआगंज में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर श्री श्याम बाबा का जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया गया।श्रीश्याम मित्र मंडल ने शोभायात्रा की तथा एक-दूसरे को बधाईयां दी। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से देव उठनी एकादशी पर श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रातः काल शोभायात्रा निकाली गई व शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रभु का 56 भोग भी लगाया गया। भजन कलाकार ध्रुव लाडले ने श्री श्याम वंदना सज धज कर बैठयो, सांवरिये यो बैठो मुस्कावे... से शुभारंभ किया। इसके बाद कण कण में बास है जिसका, तिहूंलोक पे राज है उसका..., श्याम प्रभु को कोई अपना बनाकर देखो, कितना प्यार लुटाया प्रेम बढ़ाकर देखो..., भजन कलाकार ने जब से देखा तुझे जाने किया हो गया, खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया..., खाटू वाले बाबा श्याम पर, भगत के वश में है भगवान, कर दे बैठा पार श्याम...जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। और भक्त इस भजन संध्या का लुत्फ उठाते हुए झूम रहे थे। और बाबा के जयकारे लग…