अलीगढ़। धर्मांतरण कराने का आरोप लगा कर किए महिला के फोटो वायरल, संघ नेता सहित दो पर मुकदमा दर्ज
अलीगढ़। धर्मांतरण कराने का आरोप लगा कर किए महिला के फोटो वायरल, संघ नेता सहित दो पर मुकदमा दर्ज ब्यूरो अभिषेक चौधरी उत्तरप्रदेश, अलीगढ़। धर्मांतरण कराने का आरोप लगा महिला के फोटो वायरल करने के मामले में थाना गभाना में संघ नेता सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं संघ नेता ने भी महिला व उसके ड्राइवर के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कयामपुर मोड स्थित एक अपार्टमेंट निवासी नीलेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एएमयू फूड क्राफ्ट संस्थान में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं. प्रधानाचार्य की पत्नी मधु बसेरा की ओर थाना गभाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अप्रैल 2022 में वह फूड क्राफ्ट संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र तथा अन्य अतिथिगण मौजूद थे. इस दौरान छात्र, शिक्षकगण द्वारा फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई थी. उसी संस्था मे कार्यरत नितिन शर्मा ने कार्यक्रम के फोटो कपिल कुमार सिंह नाम के व्यक्ति जो गामा क्लासेस, गैस एजेन्सी, गभाना में संचालित करते हैं। कपिल कुमार सिंह व नितिन शर्मा द्वारा इस कार्यक्रम की फोटो को समाज के लोगो में दिखाकर यह दुष्प्रचार …