अलीगढ़। चांद का हुआ दीदार, अर्घ्य देकर सुहागिनों ने खोला निर्जला व्रत, देखें तस्वीरें

अलीगढ़। चांद का हुआ दीदार, अर्घ्य देकर सुहागिनों ने खोला निर्जला व्रत, देखें तस्वीरें
ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ़। बुधवार को करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रख कर जहां पति की लंबी आयु की कामना की। वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना की। साथ ही परंपरानुसार बुजुर्ग महिलाओं से व्रत कथा सुनी। करवाचौथ के चलते बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। उधर ब्यूटी पार्लरों में दिनभर महिलाओं की भीड़ रही। खुद कइयों के पति उन्हें सजने संवरने के लिए ब्यूटीपार्लर लेकर पहुंचे थे। इधरबाजारों में रहा जाम : बाजारोंमें खरीदारी के चलते जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते खरीददारी करने पहुंचे लोगों को खासी दिक्कत हुई। वहीं महिलाओं ने पंडितों बुजुर्ग महिलाओं से करवा चौथ की कथा सुन पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के अनुसार यह व्रत सती सावित्री के समय से शुरू हुआ था। जिस समय यमराज ने सत्यवान के प्राण हर लिए तो उस समय सत्यवान और सावित्री मिट्टी के पात्र से पानी पीने की तैयारी में थे। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की चौथ थी। लेकिन पानी ग्रहण करने से पहले ही यमराज सत्यवान के प्राण हर कर ले गए। तब सावित्री भी उनके पीछे पीछे गई और यमराज से अपने पत…