यूपी | 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार: पुलिस चौकी से एंटी करप्शन टीम खींचते हुए ले गई, खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर झटकता रहा
यूपी | 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार: पुलिस चौकी से एंटी करप्शन टीम खींचते हुए ले गई, खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर झटकता रहा
लखनऊ की हरौनी पुलिस चौकी प्रभारी को एंटी करप्शन ने शनिवार को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा लिया। फिर चौकी से दरोगा को खींचकर बाहर लाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एंटी करप्शन के अफसर उसे पकड़कर ले जा रहे हैं। इस दौरान दरोगा हाथ-पैर झटकता रहा। खुद को बताता रहा है। मगर, एंटी करप्शन के अफसरों ने उसकी एक नहीं सुनी। इस दौरान चौकी के सिपाही दरोगा को छुड़ाने की कोशिश करते हैं । मगर, एंटी करप्शन के अफसरों ने उन्हें हटा दिया। इसके बाद टीम उसे खींचकर गाड़ी तक ले गई। फिर धक्का देकर उसे अंदर बैठाया। इसके बाद उसे PGI थाने ले आई। यहां टीम ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 2019 बैच का दरोगा है राहुल त्रिपाठी दरोगा का नाम राहुल त्रिपाठी है। वह 2019 के बैच का दरोगा है। कुछ महीनों पहले ही उसे बंथरा थाना की हरौनी चौकी प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले वह मोहनलागंज कोतवाली में तैनात था। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक नूरुल हुदा खान ने बताया, "बुद्धेश्वर के रहने वाले विनोद कुमार ने दरोगा के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। शनिवार शाम दरोगा ने वि…