दिवाली की रात घर के बाहर इंस्पेक्टर का मर्डर: पत्नी बोली- दूसरे मकान में साथियों के साथ रहती है सेक्स वर्कर, घर पर भी लाते थे

दिवाली की रात घर के बाहर इंस्पेक्टर का मर्डर: पत्नी बोली- दूसरे मकान में साथियों के साथ रहती है सेक्स वर्कर, घर पर भी लाते थे
लखनऊ में दिवाली पर PAC में क्वाटर मास्टर (इंस्पेक्टर) पद पर तैनात सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह राजाजीपुरम में अपने रिश्तेदार से मिलकर रविवार आधी रात 2.30 बजे लौटे थे। पत्नी-बेटी कार की पिछली सीट पर सो रही थीं। कार से उतर कर सतीश घर का गेट खोल रहे थे, तभी बदमाशों ने उनके सिर कंधे में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश मौके फरार हो गए। जबकि इंस्पेक्टर वहीं लहूलुहान होकर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और बेटी जग गईं। परिवार और पड़ोसी दौड़कर आए गए। इसके बाद इंस्पेक्टर को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग बयान लिए हैं। इसके साथ ही हत्यारोपियों की तलाश के लिए 5 टीमों को लगाया है। सोती रही पत्नी, बदमाश गोली मारकर फरार DCP साउथ विनीत जायसवाल ने बताया, "सतीश कुमार कृष्णानगर के मानस विहार कॉलोनी में रहते थे। वह प्रयागराज में PAC की चतुर्थ बटालियन में क्वाटर मास्टर के पद पर तैनात थे। दिवाली पर वह पत्नी और बेटी के साथ राजाजीपुरम में एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। वहां से वो घर करीब रात में 2.30 बजे पह…