अलीगढ़ : शराबी ने महिला को रोड पर गिराकर पीटा, गुप्तांग पर मारी लातें, गंभीर घायल, पुलिस ने नहीं ली तहरीर

अलीगढ़ : शराबी ने महिला को रोड पर गिराकर पीटा, गुप्तांग पर मारी लातें, गंभीर घायल, पुलिस ने नहीं ली तहरीर
निखिल शर्मा अलीगढ़: थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव में शराबी से गाली ना देने को कहना एक महिला को महंगा पड़ गया, शराबी व उसके परिजनों ने महिला को इस कदर पीटा की महिला के गुप्तांग से खून निकलने लगा आस पास के लोगों द्वारा बचाने पर थाने पहुंची महिला को थाने से दुत्कार कर भगा दिया, महिला का आरोप है कि शराबी युवक का बहनाई थाने में होमगार्ड है जिसने अपने दबदबे के चलते मुकदमा पंजीकृत तो दूर तहरीर तक नहीं देने दी। महिला के पति ने बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है बीबी घर पर ही रहती है। पड़ोस में रहने वाला एक युवक आए दिन शराब पीकर गली में गंदी गंदी गालियां बकता है, बीते रविवार भी वह शराब पीकर आया और गाली बकने लगा जिसपर महिला ने गाली ना देने का आग्रह किया महिला की बात सुनते ही शराबी आग बबूला हो गया और महिला को रोड पर ही गिराकर लात घूंसो से पीटने लगा महिला की चीख पुकार सुनकर शराबी के परिवार के लोग भी आकर महिला को पीटने लगे महिला ने बताया कि उसके गुप्तांगों पर लात मारी गई हैं जिससे रक्त स्त्राव होने लगा। खून से लथपथ महिला टप्पल थाना पहुंची आरोप है कि थाने में शराबी युवक का बहनोई …