किसी का फूटा सिर तो किसी की फूटी आंख, मैनपुरी में मतदान के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव मची भगदड़

किसी का फूटा सिर तो किसी की फूटी आंख, मैनपुरी में मतदान के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव मची भगदड़
लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के मतदान के तहत यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है. वीआईपी सीटों में शामिल मैनपुरी में भी वोटिंग जारी है. ये सपा का गढ़ है और यहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी मैदान में हैं. सुबह से वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हो रही थी. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया है. यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह के पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया और फिर पथराव होने लगा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक पथराव शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई. पथराव के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक मैनपुरी में किशनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 176 तेजगंज पर लोग वोट डाल रहे थे. इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया. इसी के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. ये व…