शर्मनाक। महिला को खंभे से बांधकर की छेड़छाड़, दुष्कर्म करने का प्रयास, वीडियो वायरल

शर्मनाक। महिला को खंभे से बांधकर की छेड़छाड़, दुष्कर्म करने का प्रयास, वीडियो वायरल
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उन्नाव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला को नीम के पेड़ से बांधकर मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने बारी-बारी से छेड़छाड़ किया है। महिला ने इस बात का विरोध किया, तो उसके साथ अश्लीलता कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो के पुष्टि समाचार दर्पण लाइव नहीं करता है। पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जानकारी के अनुसार पुलिस को पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि बीते 6 जुलाई को ग्राम घटना खेड़ा थाना पुरवा के रहने वाले राजकुमार यादव पुत्र राजाराम निवासी महाराज खेड़ा, अजय पुत्र छेदीलाल, अशोक पुत्र छेदीलाल, अमन कुमार पुत्र राजेश, पुत्तन पुत्र रामकुमार, गुड्डी पत्नी रामशंकर निवासीगढ़ घटना खेड़ा ने पहले उसे नीम के पेड़ में एक घंटे तक बांधे रखा। उसके बाद बारी-बारी से छेड़खानी और बलात्कार का प्रयास किया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर उन्होंने अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने…