30 साल पहले मां और भाइयों ने मिलकर पिता को मारकर आंगन में दफनाया, डीएम के आदेश पर 15 फीट खुदाई में मिला कंकाल
30 साल पहले मां और भाइयों ने मिलकर पिता को मारकर आंगन में दफनाया, डीएम के आदेश पर 15 फीट खुदाई में मिला कंकाल
हाथरस में जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को एक मकान के अंदर खुदाई शुरू कराई गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके दो भाइयों और मां ने कुछ लोगों के साथ मिलकर 30 साल पहले उसके पिता की हत्या कर दी थी। इसी घर में नर कंकाल दबा है। युवक का कहना है कि बचपन में उसके सामने यह हत्याकांड हुआ था। उस समय इन लोगों ने उसे डरा कर उसका मुंह बंद करा दिया था। धीरे-धीरे वह वारदात को भूल गया, लेकिन एक दिन नशे में उसके भाई ने पुरानी बात याद दिला दी। इसके बाद वह अफसरों के पास पहुंचा और शिकायत की। देर शाम खुदाई के दौरान कंकाल बरामद हुए है। पुलिस ने जांच के लिए नर कंकाल को डीएनए के लिए भेजा है। भाई ने दी धमकी तो खुला रहस्य मुरसान के गांव गिंलोदपुर निवासी पंजाबी सिंह ने पिछले दिनों जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि एक जुलाई, 2024 को उसका रुपये के लेन-देन को लेकर अपने भाइयों प्रदीप कुमार और मुकेश कुमार उर्फ खन्ना से विवाद हो गया। इस पर दोनों भाइयों ने उससे कहा कि तुझे भी हम पिता बुद्ध सिंह के पास पहुंचा देंगे। जैसा हमने आज से 30 साल पहले किया था। इस धम…