अलीगढ़ : झूठी निकली एएमयू कैंपस में हुई लूट की घटना, पुलिस ने किया खुलासा

अलीगढ़ : झूठी निकली एएमयू कैंपस में हुई लूट की घटना, पुलिस ने किया खुलासा
अलीगढ़ में एएमयू कैंपस के अंदर हुई लूट पूरी तरह से फर्जी थी। पहले से ही परिचित दोस्तों के बीच आपस में कहासुनी हुई थी और फिर हाथापाई की नौबत आ गई थी। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ रविवार को थाने में लूट की तहरीर दी थी।  एएमयू कैंपस के अंदर लूट की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस भी पूरी तरह से एक्टिव हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित से बातचीत की और फिर आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।  इसके साथ ही पुलिस की सर्विलांस टीम ने भी पूरे मामले की जांच की। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस के सामने खुलकर आ गया। रविवार को थाने में दी थी तहरीर  सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अमीर निशां निवासी अली रजा पुत्र एसएम हुसैन ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके साथ देर रात को लूट हुई है। अली रजा ने पुलिस को बताया था कि वह शनिवार की देर रात लगभग 2:30 बजे अपने फार्म हाउस से अलीगढ़ लौट रहा था। वह एएमयू कैंपस के अंदर से आ रहा था, तभी डक प्वाइंट के पास दूसरे पक्ष के उस्मान खान ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे नकदी और सोने की चेन छीन ली थी।  इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार ह…