अलीगढ़ | रेल की पटरी पर लेट गया जज से परेशान दरोगा, बोला मरने जा रहा हूं; हर 10 मिनट में.....
अलीगढ़ | रेल की पटरी पर लेट गया जज से परेशान दरोगा, बोला मरने जा रहा हूं; हर 10 मिनट में.....
अलीगढ़ में एक दरोगा रेलवे पटरी पर सुसाइड करने पहुंचा। वह पटरी पर जाकर खड़ा हो गया और ट्रेन का इंतजार करने लगा। जब उसके साथी पुलिसकर्मियों को पता चला, तो वे लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना था, न्यायिक म जिस्ट्रेट ने उससे अभद्रता की, अपशब्द कहे। इससे परेशान होकर मैं मरने जा रहा हूं। इसी दौरान बन्नादेवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरोगा को बड़ी मुश्किल से समझाया। इसके बाद दरोगा पटरी से हटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरोगा ने दी न्यायिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ तहरीर बन्नादेवी थाने में तैनात दरोगा सचिन कुमार ने बताया-वह 16 सितंबर को शाम 4 बजे कोर्ट में न्यायिक म जिस्ट्रेट के सामने पेश हुआ था। उसने वाहन चोरी गैंग को पकड़ा था। उनकी रिमांड लेने के लिए कोर्ट के सामने हाजिर हुआ था, जिसके बाद मजिस्ट्रेट शाम को 5 बजे कोर्ट में आए। लेकिन, उन्होंने उसे आरोपियों की रिमांड नहीं दी। रात 10 'बजे 'तक कोर्ट में ही रोक कर रखा। दरोगा ने आरोप लगाया कि म जिस्ट्रेट उसे हर 10 मिनट में अपने केबिन में बुलाते थे और अभद्र…