अलीगढ़ | पुलिस कर्मियों से खो गई तहरीर, पांच दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, रूलिंग के चक्कर में फंस खुद संगीन धाराओं का अपराधी बन गया पीड़ित

अलीगढ़ | पुलिस कर्मियों से खो गई तहरीर, पांच दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, रूलिंग के चक्कर में फंस खुद संगीन धाराओं का अपराधी बन गया पीड़ित
अलीगढ़ : यूपी पुलिस के खेल निराले हैं कहीं एक ओर दरोगा रिश्वत लेता कैमरे में कैद हो जाता है तो कहीं किसी बेगुनाह को पूरी रात हवालात में रखा जाता है, बुलंदशहर में तो हद ही हो गई एक युवक की गाड़ी में तमंचा रख आरोपी ही बना डाला। इन्हीं हरकतों के बीच एक मामला और निकलकर आया है जहां एक महिला ने एक अन्य युवती के यहां पथराव कर डाला हालांकि इस महिला की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे वह एक अर्धनग्न लड़के के साथ बीच रास्ते पर खड़ी होकर लड़कियों के लिए अश्लील बातें करती सुनाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर हैंडल पर अलीगढ़ पुलिस का ट्वीट भी आया लेकिन वह ट्वीट भी सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गया कार्रवाई कुछ नहीं हुई। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने 29 अगस्त को थाना देहलीगेट में लिखित तहरीर भी दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तीन तारीख को पुलिस से दुबारा पूछने पर तहरीर नहीं मिल रही जैसी दलील दी गई। बमुश्किल 3 सितंबर को मुकदमा दर्ज हो गया इसी लापरवाही के चलते आरोपी महिला ने माननीय न्यायालय द्वारा 5 लोगों को बलात्कार एससी एसटी एक्ट में आरोपी बना दिया। मजेदार बात तो यह रही कि जिन लोगो…