अलीगढ़ : हरदुआगंज में परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया था आरोपी बेटा, पुलिस ने पैर में गोली मार दिखा दी मुठभेड़

अलीगढ़ : हरदुआगंज में परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया था आरोपी बेटा, पुलिस ने पैर में गोली मार दिखा दी मुठभेड़
रिपो० राजकुमारी शर्मा यूपी पुलिस के अजब कारनामे अक्सर सामने आ ही जाते हैं ऐसे में हरदुआगंज थाना कैसे पीछे रह जाए। हाल ही मैं पुलिस ने बकरा चोरी कांड के आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमें एक आरोपी युवक के पैर में गोली भी लगी। वहीं आरोपी युवक के पिता ने एक रिकॉर्डिंग सामने रख प्रशासन में खलबली मचा दी है। साथ ही आरोपी युवक के पिता ने लिखित शिकायत कर उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान खींचा है। क्या है पूरा मामला बीते रविवार शाम स्पेलेंडर सवार बदमाश समस्तपुर गांव के पास बकरी चरा रहे जितेंद्र की बकरी चोरी कर भाग गए थे। इस सूचना पर पुलिस ने सीसी टीवी खंगाले तो दो बाइक सवार बदमाश कैद हुए। मामले में पुलिस जांच में जुट गई इसी बीच सोमवार रात पौने दो बजे इंस्पेक्टर विपिन यादव की अगुवाई में पुलिस टीम बरौठा नहर पर चेकिंग कर रही थी। तभी स्पेलेंडर सवार बदमाशों को चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। जवाबी फायरिंग में मोनू उर्फ अंग्रेज निवासी मौहल्ला सिद्ध कस्बा हरदुआगंज के पैर में गोली लगी। और दूसरे आरोपी संजय निवासी मौहल्ला अहीरपाड़ा क…