अलीगढ़ : बारिश से बाढ़ जैसे हालात मकान ढहे: नगर आयुक्त छाता लेकर सड़क पर उतरे
अलीगढ़ : बारिश से बाढ़ जैसे हालात मकान ढहे: नगर आयुक्त छाता लेकर सड़क पर उतरे
अलीगढ़ में बुधवार से हो रही बारिश के बाद शहर का बुरा हाल हो गया है। शहर की सड़कें लबालब हो गई हैं और राहगीर परेशान हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहर में भी पुराने और जर्जर मकान लगातार गिर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के कारण गुरुवार को कई इलाकों में मकान गिर गए। हालांकि राहत इस बात की रही है कि मकान गिरने के दौरान कोई इसमें मौजूद नहीं था। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर आयुक्त विनोद कुमार भी अपनी टीम के साथ शहर की व्यवस्थाएं देखी। मानिक चौक में गिरा मकान अलीगढ़ के मानिक चौक इलाके में गुरुवार को भीषण बारिश के दौरान एक पुराना जर्जर मकान गिर गया। राहत इस बात की रही कि मकान के गिरने के दौरान कोई घायल नहीं हुआ और लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी टीम के साथ उन्होंने व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पुराने और जर्जर मकानों में बिल्कुल न रहें और किसी सुरक्षित स्थान में चले जाएं। देवसैनी में मकान गिरने से मची भगदड़ क्वार्सी थान…