"मेरे परिवार को मेरा हिंदू लड़के से प्यार मंजूर नहीं, वे मुझे मार देंगे" - अलीगढ़ की मुस्लिम युवती की वीडियो वायरल, सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई, भाई पर गलत ढंग से छूने का आरोप

"मेरे परिवार को मेरा हिंदू लड़के से प्यार मंजूर नहीं, वे मुझे मार देंगे" - अलीगढ़ की मुस्लिम युवती की वीडियो वायरल, सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई, भाई पर गलत ढंग से छूने का आरोप
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक युवती की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में युवती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि उसे एक हिंदू लड़के से प्यार हो गया है लेकिन उसके घरवाले मान नहीं रहे। उसे घर में बंद कर दिया गया है और उसे शक है कि उसकी हत्या भी की जा सकती है। अलीगढ़ ➡मुस्लिम लड़की को हिन्दू लड़के से हुआ प्रेम ➡लड़की के परिजनों ने घर के कमरे में किया कैद ➡लड़की ने वीडियो बनाकर किया वायरल ➡मुस्लिम लड़की ने पुलिस से मांगी मदद ➡लड़की ने परिजनों से जान का बताया खतरा ➡खैर थाना इलाके के कस्बा की रहने वाली है लड़की #Aligarh |… pic.twitter.com/g0qR3FsKgN — भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 15, 2024 मामला खैर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी का नाम शौर्य वर्मा है। वह एक हिंदू है। लड़की कहती है कि वो भी हिंदू धर्म में विश्वास करती है और शौर्य से शादी करना चाहती है। लेकिन उसके घरवाले इसके खिलाफ है। उन्होंने दोनों के रिश्ते की जानकारी होने पर लड़की को घर में कैद कर लिया है। लड़की को डर है कि उसे मारा ज…