अलीगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने पिता को मारी गोली, मौत

अलीगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने पिता को मारी गोली, मौत
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव ल्हौसरा में एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता को गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के सीने मेंजा लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं गोली चलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।  घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची लोधा पुलिस ने तत्काल घायल बुजुर्ग को इलाके के लिए जिला अस्पतालत में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पिता को गोली मारने के बाद रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया और और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पत्नी से हो गया था फौजी का झगड़ा लोधा के गांव ल्हौसरा निवासी रिटायर्ड फौजी किशनलाल गांव में रहकर खेती बाडी करता था। शनिवार को उसका अपनी पत्नी प्रीति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि वह अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर अपने देवर के घर चली गई थी।  जिसके बाद रिटायर्ड फौजी भी पीछे से अपने भाई के घर पहुंच गया और यहां भी अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस पर फौजी के भाई और पि…