अलीगढ़ के हरदुआगंज में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव

अलीगढ़ के हरदुआगंज में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, पथराव
हरदुआगंज के मोहल्ला गुडियाई में पोखर के निकट खाली पड़ी जमीन कब्जे को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आया है। वहीं पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। पूरा विवाद हरदुआगंज के मोहल्ला गुडियाई में पोखर के निकट गाटा संख्या 61 का है, जो मोहल्ला भीमनगर के भीकम्बर सिंह के मालिकाना हक की जमीन है। भीकम्बर सिंह की मौत के बाद उनके बेटे मोहरसिंह सहित चार भाई के नाम भूलेख में हैं। इस जगह के कुछ हिस्से पर मोहल्ला गुडियाई के ही शिवम पुत्र विष्णु व उनके परिवारी दावेदारी करते हैं।  देखें वीडियो... अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने अनुसूचित जाति के लोगों को फावड़ा लेकर खदेड़ा, दी भद्दी भद्दी गालियां @aligarhpolice @Uppolice pic.twitter.com/jJC5HwPQQQ — समाचार दर्पण लाइव ✵ (@Desk_SDLIVE) April 21, 2025 नगर पंचायत का सरकारी काम रुकवाने पहुंची थी राजस्व टीम पोखर व मौहर सिंह की गाटा 61 के मध्य खाली पड़ी सरकारी भूमि पर हरदुआगंज नगर पंचायत द्वारा पेयजल योजना के तहत ट्यूबेल लगवाया जा रहा है। रविवार को बोरिंग का कार्य शुरू होने …