हरदुआगंज : महिला से बोला दरोगा संबंध बनाओ, भेजे आपत्तिजनक मैसेज, अब हुए सस्पेंड... जाने क्या है पूरा मामला
हरदुआगंज : महिला से बोला दरोगा संबंध बनाओ, भेजे आपत्तिजनक मैसेज, अब हुए सस्पेंड... जाने क्या है पूरा मामला
महिला की मदद के नाम पर उससे संबंध बनाने की शर्त रखने वाले हरदुआगंज के आशिक मिजाज दरोगा दिनेश कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। दरोगा के खिलाफ महिला ने राज्यपाल को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी थी। इसमें मंडलायुक्त स्तर से भी जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
थाना क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला ने अपने लापता पति को ढूंढ़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। उसने राज्यपाल से लेकर शासन, मंडल व जिला स्तर पर भेजी शिकायत में कहा कि उसकी शिकायत की जांच कर रहे थाने के दरोगा दिनेश ने पति को ढूंढ़ने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी। दरोगा ने महिला को उसके कमरे में दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की तो विरोध किया। बाद में दरोगा ने महिला को अपने कमरे पर बुलाने के लिए वॉइस मेसेज भेजे। एसपी देहात अमृत जैन बताते हैं कि जांच में दरोगा के मोबाइल से भेजे गए संदेश साक्ष्य बने। इसी के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
तालानगरी चौकी प्रभारी दरोगा को हटाया हरदुआगंज थाने की तालानगरी चौकी के प्रभारी दरोगा अरुण कुमार को हटा दिया गया है। हालांकि, अरुण पर लगे आरोपों की एसपी देहात स्तर से जांच में पुष्टि नही…