अलीगढ़ |दामाद के प्यार में सास हुई फरार, बेटी की शादी के दिन थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी
अलीगढ़ |दामाद के प्यार में सास हुई फरार, बेटी की शादी के दिन थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी
अलीगढ़ में बेटी की शादी के दिन सास अपने ही होने वाले दामाद के साथ थाने पहुंची. दोनों 6 अप्रैल से फरार थे और नेपाल बॉर्डर तक जा पहुंचे थे. महिला ने पति की मारपीट और बेटी के आरोपों से परेशान होकर दामाद संग जीवन बिताने की इच्छा जताई, पुलिस मामले की जांच कर रही है. अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में एक अनोखी दामाद और सास की लव स्टोरी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. महिला अपनी ही बेटी के होने वाले पति के साथ फरार हो गई थी. दोनों को लेकर पुलिस कई राज्यों में तलाश कर रही थी, लेकिन बुधवार दोपहर यह मामला नया मोड़ ले गया. 16 अप्रैल को जब राहुल की बारात आनी थी, उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे फरार सास अपना देवी और राहुल खुद थाना दादों पहुंच गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी. महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था और अपमानजनक व्यवहार करता था. महिला का कहना है कि चले गए तो चले गए जिसके साथ में हूं अब उसी के साथ रहूंगी और पति अपने बच्चों के साथ रहेगा. वो घर से खाली मोबाइल और दो 200 रुपये लेकर निकली थी। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल से तय हुई थी. जब राहुल का …