अलीगढ़ : तिरंगे के अपमान पर बोला तो चली गोली, विक्रांत शर्मा बाल-बाल बचे, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

अलीगढ़ : तिरंगे के अपमान पर बोला तो चली गोली, विक्रांत शर्मा बाल-बाल बचे, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
अलीगढ़, बन्ना देवी थाना क्षेत्र में स्थित एक जिम की छत पर पिछले लगभग एक वर्ष से फटा, सड़ा और गंदगी से अटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लटका हुआ था। कई स्थानीय लोगों द्वारा इसे हटाने की मांग की गई थी। भवन स्वामी द्वारा तिरंगा बदलने का आश्वासन देने के बावजूद ध्वज की स्थिति जस की तस बनी रही। 1 जून को स्थानीय युवक विक्रांत शर्मा ने ध्वज की दुर्दशा पर कड़ा विरोध जताया। इसी विरोध के चलते कुछ आरोपियों ने विक्रांत पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना में विक्रांत बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाला दबंग युवक अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फटा और मैला तिरंगा तथा विरोध के बाद उत्पन्न विवाद की स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जिम परिसर की छत से तिरंगे को उतरवा दिया। हालांकि घटना के बावजूद ना किसी आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से तिरंगे के…