हरदुआगंज: धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी के दौरान घर में घुसा दबंग, पंडित की बेरहमी से पिटाई, पुलिस का नाम लेकर वसूली करता है दबंग
हरदुआगंज: धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी के दौरान घर में घुसा दबंग, पंडित की बेरहमी से पिटाई, पुलिस का नाम लेकर वसूली करता है दबंग
📍 हरदुआगंज, अलीगढ़ | विशेष रिपोर्ट प्रदेश में जातीय तनाव की चिंगारी अब खुली आग बन चुकी है — ताजा मामला अलीगढ़ जिले से है, जहां सनातन धर्म के एक आचार्य को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि वो एक हिंदू धार्मिक अनुष्ठान कराने गांव पहुंचे थे। गंभीर मामला अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के बैरामगढ़ी गांव का है। बरौठा गांव निवासी आचार्य राहुल उपाध्याय शुक्रवार की शाम गृह प्रवेश पूजा की तैयारी कराने मुकेश ठाकुर के घर पहुंचे थे। लेकिन वहां जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रात 09:30 बजे , मुकेश का पड़ोसी मोंटी वहां पहुंचा और आचार्य के साथ मारपीट करते हुए बोला — “यहां कोई पूजा-पाठ नहीं होगा… भाग यहां से!” इसके बाद उसने खुलेआम धर्माचार्य पर हमला कर दिया। आचार्य राहुल ने किसी तरह जान बचाकर 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस का नाम लेकर करता है वसूली! सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह है कि मोंटी लंबे समय से पुलिस का नाम लेकर लोगों को डराता है और जबरन रुपये वसूलता है। पीड़ित गृहस्वामी मुकेश ठाकुर के अनुसार, अप्रैल में मोंटी ने उनसे दो लाख रुपये की मांग की थी …