हरदुआगंज में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन: बालाजी प्रीमियर लीग की नीलामी में दिखा क्रिकेट का जुनून
हरदुआगंज में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन: बालाजी प्रीमियर लीग की नीलामी में दिखा क्रिकेट का जुनून इतिहास रचने को तैयार BPL हरदुआगंज: खिलाड़ियों की बोली ने बढ़ाया रोमांच, 104 हुए चयनित
हरदुआगंज के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही बालाजी प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-1 की नीलामी ने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई ऊर्जा भर दी। गुरुवार रात मंडी रोड स्थित एम.एच. रेजिडेंसी में हुई इस मेगा ऑक्शन में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर रहा। शाम 8 बजे शुरू हुई यह प्रक्रिया देर रात तक चली, जिसमें टीम मालिकों ने पसंदीदा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जमकर बोली लगाई।
नीलामी में कुल 142 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया , जिनमें से 104 खिलाड़ी विभिन्न टीमों द्वारा खरीदे गए जबकि 38 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए।
खिलाड़ियों की बोली ₹5,000 से लेकर ₹50,000 तक लगी। नीलामी के दौरान 6 ऐसे खिलाड़ी रहे जिनके लिए बोली की प्रतिस्पर्धा इतनी तीव्र रही कि अधिकतम सीमा पर पहुंचने के बाद चयन ड्रॉ के माध्यम से करना पड़ा।
नीलामी में टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उपयोग देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों के नाम और फोटो LED स्क्रीन पर प्रदर्शित किए गए। आयोजन में पारदर्शिता और पेशेवर व्यवस्था ने सभी को प्रभावित किया।
प्रमुख टीम…