अलीगढ़ : हरदुआगंज में नाबालिग को जेल; थाने में दिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, पिता बोले — पैसे नहीं दिए तो बना दिया बलात्कारी
अलीगढ़ : हरदुआगंज में नाबालिग को जेल; थाने में दिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, पिता बोले — पैसे नहीं दिए तो बना दिया बलात्कारी निखिल शर्मा | दिनांक: 30 जून 2025 अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की जिंदगी झूठे मुकदमे और पुलिस-दलाल गठजोड़ की भेंट चढ़ गई। टनकपुर स्थित माता पूर्णागिरी के दर्शन को गए दो नाबालिग दोस्तों की धार्मिक यात्रा को झूठे आरोपों और साजिश के दम पर बलात्कार और अपहरण जैसा जघन्य अपराध बना दिया गया — सिर्फ इसलिए क्योंकि लड़के के पिता ने रिश्वत देने से मना कर दिया था। पूर्णागिरी की यात्रा बनी अपराध की पटकथा हरदुआगंज निवासी मुकेश कुमार सिंह का 16 साल 11 महीने का बेटा अपनी 16 वर्षीय दोस्त के साथ 13 अप्रैल 2025 को टनकपुर (उत्तराखंड) स्थित माता पूर्णागिरी के दर्शन को गया था। जब इस बात की जानकारी परिवार को मिली, तो लड़के के परिजन खुद उत्तराखंड पहुंचे और दोनों बच्चों को वहां से सुरक्षित लेकर लौटे। इसके बाद लड़की को हरदुआगंज थाने में पुलिस की मौजूदगी में उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। लड़की ने बयान दिया — “मैं अपनी मर्जी से गई थी” थाने में लड़की ने अपने बयान दर्ज कराते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने दोस्त के साथ गई थी, और उस पर किसी भी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं की …