अलीगढ़ में अवैध मस्जिद निर्माण पर हंगामा, पूर्व मेयर की शिकायत पर पुलिस हरकत में
अलीगढ़ में अवैध मस्जिद निर्माण पर हंगामा, पूर्व मेयर की शिकायत पर पुलिस हरकत में
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में अवैध धार्मिक ढांचे के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला थाना बन्ना देवी क्षेत्र स्थित भाटिया नगर, नई आबादी बरौला बाईपास का है, जहां कथित रूप से एक धार्मिक स्थल (मस्जिद) का निर्माण बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के शुरू किया गया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह निर्माण 13 मई 2025 से प्रारंभ हुआ, जिसकी शिकायत संबंधित विभागों को समय रहते दी गई थी। जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित पत्र के आधार पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद गुप्त रूप से जारी रहा। 10 जून की सुबह दोबारा निर्माण शुरू होते देख स्थानीय नागरिकों ने पूर्व महापौर शकुंतला भारती को सूचना दी। उन्होंने इस संबंध में थाना बन्ना देवी प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण गतिविधि को रोका और चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और निर्…