हरदुआगंज में भगवान दास हॉस्पिटल पर लापरवाही का गंभीर आरोप: इलाज के दौरान मरीज की मौत, शव लेकर लौटे परिजन, हंगामा

हरदुआगंज में भगवान दास हॉस्पिटल पर लापरवाही का गंभीर आरोप: इलाज के दौरान मरीज की मौत, शव लेकर लौटे परिजन, हंगामा
इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में मुनाफाखोरी और लापरवाही की पोल खोल दी है। भगवान दास हॉस्पिटल पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई अब तक शून्य है। सवाल ये है कि जब मरीज की हालत बिगड़ रही थी, तब तुरंत रेफर क्यों नहीं किया गया? हरदुआगंज के भगवान दास हॉस्पिटल में गुरुवार को उस वक्त बवाल मच गया जब एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मामला रामघाट रोड स्थित बगीची क्षेत्र का है, जहां पुलिस को मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाना पड़ा। मृतक की पहचान साधू-आश्रम क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी 55 वर्षीय रामसिंह बघेल पुत्र तुलसीराम के रूप में हुई है। रामसिंह को पेट दर्द की शिकायत पर मंगलवार को भगवान दास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान जब रामसिंह की तबियत बिगड़ने लगी तो उन्होंने मरीज को रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने ‘जल्द ठीक हो जाएगा’ कहकर आश्वस्त कर दिया। लेकिन गुरुवार शाम करीब पांच बजे, जब स्थिति और बिगड़ गई, तब अचानक रेफर पर्चा थमाकर 10 हजा…