अब नहीं रुकेगा संकल्प – 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर होगा एकदिवसीय महाधरना

अब नहीं रुकेगा संकल्प – 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर होगा एकदिवसीय महाधरना
अलीगढ़। देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या अब केवल आर्थिक और सामाजिक संकट नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक संरचना और सनातन अस्तित्व पर गहराता खतरा बन चुकी है। वर्षों से उपेक्षित इस मुद्दे पर अब हिंदू समाज पूरी मजबूती से मुखर हो रहा है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं हिंदू फ्रंट के संयुक्त आह्वान पर 11 जुलाई को देश के हर जिले में कलेक्ट्रेट पर एकदिवसीय धरना एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसी के तहत अलीगढ़ में भी व्यापक तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इस राष्ट्रहित अभियान को गति देने के लिए फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी गौरी पाठक के निज निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनसंख्या नियंत्रण सिर्फ कानून नहीं, अब राष्ट्र रक्षा का सवाल बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि – “आज भी देश के कई हिस्सों में कुछ समुदायों द्वारा आठ-आठ, दस-दस बच्चों की खुली छूट लेकर जनसंख्या विस्फोट को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि हिन्दू समाज पर ‘हम दो, हमारे दो’ का …