अलीगढ़ | जनसंख्या नियंत्रण कानून लाओ – भारत बचाओ : गौरी पाठक

अलीगढ़ | जनसंख्या नियंत्रण कानून लाओ – भारत बचाओ : गौरी पाठक
अलीगढ़। देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या अब केवल आर्थिक और सामाजिक संकट नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक संरचना और सनातन अस्तित्व पर गहराता खतरा बन चुकी है। वर्षों से उपेक्षित इस मुद्दे पर अब हिंदू समाज पूरी मजबूती से मुखर हो रहा है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं हिंदू फ्रंट के संयुक्त आह्वान पर 11 जुलाई (शुक्रवार) को अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री से की गई मांग – "दो से अधिक संतान पर मिले सजा, सभी धर्मों पर लागू हो कानून" ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को सख्ती से लागू किया जाए, और यह कानून सिर्फ हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज पर भी समान रूप से लागू हो । यह भी मांग की गई कि यदि कोई नागरिक दो से अधिक संतान पैदा करता है, तो उसके खिलाफ सजा का प्रावधान किया जाए। गौरी पाठक ने चेताया – “10-10 बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति खतरनाक है” इस राष्ट्रहित अभियान को गति देने के लिए फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश की मीडिया …