अलीगढ़ | 6 लाख की चोरी और धमकी के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़ित बोला—मुझे मार डालेगा
अलीगढ़ | 6 लाख की चोरी और धमकी के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़ित बोला—मुझे मार डालेगा
जवां थाना क्षेत्र के छेरत सुडियाल के एक स्थानीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने चुपके से चैकबुक चुराकर 6 लाख रुपए की चोरी की और पीड़ित को शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। मामला दर्ज कराने की तमाम कोशिशों के बावजूद थाना पुलिस अब तक कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे पीड़ित डरा-सहमा हुआ है। ग्राम छेरत सुडियाल निवासी सत्यपाल पुत्र स्व. श्री घनश्याम सिंह ने शिकायत में बताया है कि मार्च 2025 में वह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के ऑफिस गया था। आरोप है कि वहीं से उसकी कैनरा बैंक शाखा छेरत की चैकबुक चोरी हो गई, जिसकी जानकारी उसे उस समय नहीं हुई। 21 अप्रैल को बैंक से रुपए निकालने पहुँचे सत्यपाल को पता चला कि 03 मार्च को दो अलग-अलग चैक के माध्यम से उसके खाते से कुल ₹6 लाख रुपए निकाले जा चुके हैं। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर सामने आया कि ₹3 लाख एक महिला के खाते में और ₹3 लाख संबंधित व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए थे। शिकायत के अनुसार, जब पीड़ित ने महिला से जानकारी ली तो उसने बताया कि उसे ₹3 लाख का चैक उक्त व्यक्ति ने ही दिया था। जब पीड़ित ने मामले की पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ की, तो आरोप है कि उसने …