मंडियों में किसानों के लिए बने चबूतरों पर कब्जा बरकरार, 7 दिन में नहीं हुए खाली तो होगा आंदोलन: किसान मजदूर संगठन
मंडियों में किसानों के लिए बने चबूतरों पर कब्जा बरकरार, 7 दिन में नहीं हुए खाली तो होगा आंदोलन: किसान मजदूर संगठन अलीगढ़।
किसानों की फसलों को बचाने के लिए बनाए गए मंडी चबूतरों और टिन शेडों पर व्यापारियों द्वारा लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को लेकर किसान मजदूर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडी उप निदेशक अलीगढ़ मंडल एवं मंडी सचिव अलीगढ़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि यदि अगले 7 दिनों में चबूतरों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन चबूतरों पर व्यापारी कब्जा जमाए बैठे हैं, जिससे किसानों की फसल खुले में भीग रही है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष बंटी जादौन ने बताया कि पिछले वर्ष हरदुआगंज मंडी में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया गया था और मंडी प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा गया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस वर्ष भी हालात जस के तस हैं और किसान की मेहनत की फसल बारिश में नष्ट हो रही है। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने मंडी प्रशासन पर गंभीर आरोप …