हरदुआगंज : 28 घंटे थाने में हवा खाकर लौटे चार युवक – न केस, न क्राइम, बस टाइमपास, पुलिस बोली मिशन सक्सेसफुल
हरदुआगंज : 28 घंटे थाने में हवा खाकर लौटे चार युवक – न केस, न क्राइम, बस टाइमपास, पुलिस बोली मिशन सक्सेसफुल अलीगढ़। गांव कलाई, दाउदपुर, भवनगढ़ी – नाम बदलते हैं, कहानी वही रहती है। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दाउदपुर के पास बाग में कुछ युवक ‘वारदात की मीटिंग’ कर रहे हैं। अब बाग में आम, अमरूद नहीं – तमंचों का ‘पक्वान’ पक रहा था! मंगलवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिलते ही साधू-आश्रम चौकी के दरोगा अमर प्रकाश, मोहर सिंह और जितेंद्र पारासर भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ गांव दाउदपुर पहुंचे, और फिर शुरू हुई दाउदपुर के निकट बाग की 'घेराबंदी'। घेराबंदी क्या थी, जैसे फिल्म ‘शोले’ की रीमेक शूट हो रही हो – चार युवक धर दबोचे गए। जिनमें दाउदपुर का विष्णु, दो हरदुआगंज के लखन व संजू और नयाबांस नरेंद्रगढ़ी का हिमांशु शामिल थे। 💥 स्पॉयलर अलर्ट: दरोगा अमर प्रकाश खुद भी इस एक्शन सीन में चोटिल हो गए। मगर पुलिस का जोश बना रहा। इस पुलिस रेड में पकड़े गए युवकों से तमंचे बरामद होने की ‘चर्चा’ है – चर्चा मतलब पक्की जानकारी अभी आई नहीं है। अब कमाल की बात ये रही कि ये चारों युवक 24 घंटे बाद तक थानाध्यक्ष धीरज यादव की पूछताछ से ही नहीं गुजर सके। करीब 28 घंटे तक युवक थाने में ‘हवा’ में रहे, मगर – किसी …