अलीगढ़ में पति ने अपने गले पर चाकू चलाया , पत्नी पर अफेयर का शक बना वजह
अलीगढ़ में पति ने अपने गले पर चाकू चलाया , पत्नी पर अफेयर का शक बना वजह
पुलिस की लापरवाही से उठे सवाल, घायल को परिजन रिक्शे से ले गए अस्पताल
अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी पर शक में एक व्यक्ति ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया। गला काटने की सूचना पर परिजन और पड़ोसी स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
यह मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद का है, जहां लक्ष्मी नाम की महिला अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। दंपत्ति मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करते हैं।
पत्नी ने बताया — देर से लौटने पर होता था झगड़ा
लक्ष्मी ने बताया कि वह मजदूरी के अलावा मेले में छोटी-मोटी चीजें बेचती हैं, जिस वजह से अक्सर रात में देर से घर लौटती हैं। इसी बात को लेकर उनके पति अक्सर नाराज रहते थे और झगड़े की नौबत भी आ जाती थी।
गुरुवार को लक्ष्मी मेला निपटाने के बाद सीधे अपने भाई के घर चली गईं, जो वाटर वर्क्स के पास रहता है। वहां उनकी मां और भाभी मौजूद थीं, जबकि भाई शादी समारोह में गया हुआ था।
बेटी के मुंह से सुनी खौफनाक खबर
थोड़ी देर बाद उनकी बेटी वहां पहुंची और रोते हुए बताया कि &q…