अलीगढ़ : श्रद्धा का चीरहरण, सिस्टम मूकदर्शक — हरदुआगंज में कांवड़ समेत बाइक चोरी
अलीगढ़ : श्रद्धा का चीरहरण, सिस्टम मूकदर्शक — हरदुआगंज में कांवड़ समेत बाइक चोरी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जो न सिर्फ चोरी है, बल्कि श्रद्धा की पीठ में खंजर है।
भोलेनाथ पर जल चढ़ाने पवित्र जल लेकर आ रहे शिवभक्त की बाइक ही नहीं, उस पर रखी पूरी कांवड़ को चोरों ने उड़ा लिया।
अब ये सिर्फ चोरी नहीं, ये कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर वो तमाचा है जिसकी गूंज सरकार की "व्यवस्था" के कानों तक कभी नहीं पहुंचेगी।
अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र निवासी योगेश कुमार एडवोकेट ने हरदुआगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके भाई गौरव कुमार अपने ममेरे चाचा की बाइक (हीरो स्प्लेंडर नंबर UP-81BY-2358 ) पर कांवड़ लेकर रामघाट से भोलेनाथ पर जल चढ़ाने जा रहे थे। साथ में योगेश खुद भी मौजूद थे। रास्ता लंबा था, और समय था रात का — करीब सुबह 3 बजे। जब श्रद्धा से लबालब आंखें थकान से बोझिल हुईं, तो दोनों ने रामघाट रोड हरदुआगंज थाना क्षेत्र में कलाई बंबा के निकट बाइक किनारे लगाई, कंबल बिछाया, कांवड़ को ध्यान से बाइक पर रखा और सो गए। लेकिन उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नींद कोई अधिकार नहीं —
नींद खुली, तो देखा बाइक और कांवड़ दोनों गायब थीं। अब इस घटना में सिर्फ एक गा…