बरौठा में बैनामे का मर्डर — गवाही देने वाले ने कर लिया कब्जा, धमकी देने का आरोप
बरौठा में बैनामे का मर्डर — गवाही देने वाले ने कर लिया कब्जा, धमकी देने का आरोप हरदुआगंज (अलीगढ़)।
बरौठा गांव में जमीन का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कानून, दस्तावेज और गवाह सब कुछ होते हुए भी खरीदार को अपनी ही संपत्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
और हैरानी की बात ये है कि इस खेल में वो लोग शामिल हैं, जो पहले खुद सौदे के गवाह थे — अब कब्जे के दावेदार बन बैठे हैं। सुरेंद्र नगर निवासी सुभाष चंद्र अग्रवाल , जो खुद रजिस्ट्रार ऑफिस से रिटायर्ड अफसर हैं — जिनके हाथों से हजारों रजिस्ट्री-बैनामे निकले — आज उन्हीं को अपनी खरीदी हुई ज़मीन को लेकर दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। प्लॉट रजिस्टर्ड है। बिक्री में खुद विक्रेता की पत्नी और बेटा गवाह हैं। जमीन पर पक्की दुकानें तक बनी हुई हैं। सुभाषचंद्र के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2015 में बरौठा गांव की गाटा संख्या 324/5 का 137 वर्गगज प्लॉट अपने बेटे दीपांशु अग्रवाल और भवनगढ़ी निवासी योगेश कुमार के नाम बैनामा कराया था।
इसी जमीन के पीछे 403 वर्गगज का एक और प्लॉट उनकी पत्नी रेखा अग्रवाल के नाम से भी कुंवरपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बरौठा से बैनामा हुआ था।
इस बैनामे में विक्रेता की पत्नी राजवती और बेटा राज गवाह क…