अलीगढ़ | तमंचा बीवी ने दिया, ट्रिगर प्रेमी ने दबाया – पति की हत्या की खौफनाक साजिश
अलीगढ़ | तमंचा बीवी ने दिया, ट्रिगर प्रेमी ने दबाया – पति की हत्या की खौफनाक साजिश अलीगढ़ (बरला)।
बरला के कोठी मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करवा दी। मारा गया शख्स, सुरेश (38) , नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। गुरुवार की सुबह उसे दिल्ली वापसी के लिए निकलना था, लेकिन सुबह 9 बजे के करीब घर के बाहर मोबाइल चला रहे सुरेश को अचानक मौत ने घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव का ही मनोज नाम का युवक वहां आकर टहलने लगा। सुरेश ने जब टोका-टाकी की, तो कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच मनोज ने जेब से तमंचा निकालकर सुरेश के सीने पर दो गोलियां दाग दीं। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। भाई को भी मारा, लेकिन चूका निशाना सुरेश को बचाने दौड़े उसके बड़े भाई विजय पर भी मनोज ने फायर किया, मगर निशाना चूक गया और गोली दीवार से जा टकराई। ईंट के टुकड़े उछलकर मनोज के चेहरे पर भी लगे। हत्या के बाद थाने पहुंचा कातिल, बोला – “साहब, मैंने हत्या की है” वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज सीधे थाने पहुंचा और मुंशी से बोला – "साहब! मैंने सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी है, मुझे गिर…