जनता बनाम सिस्टम: अलीगढ़ में मंदिर के बाहर से कीमती हेलमेट चोरी, CCTV में कैद वारदात – मगर सिस्टम अंधा!

जनता बनाम सिस्टम: अलीगढ़ में मंदिर के बाहर से कीमती हेलमेट चोरी, CCTV में कैद वारदात – मगर सिस्टम अंधा!
अलीगढ़। देशभक्ति, धर्म, आस्था और टैक्स – सब कुछ जनता देती है। लेकिन जब बात उसकी सुरक्षा की आती है, तो सिस्टम मुँह फेर लेता है। ताजा मामला अलीगढ़ के खेरेश्वर मंदिर का है, जहां एक आम आदमी – एक एकाउंटेंट – अपने श्रद्धा भाव से मंदिर गया और लौटकर पाया कि उसका कीमती हेलमेट गायब है। और यही नहीं, चोर की हरकत CCTV में कैद है – मगर फिर भी पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही। जनता हार गई, सिस्टम सोता रहा। गांव गोविंदपुर फगोई के रहने वाले कपिल उपाध्याय बुधवार सुबह खेरेश्वर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर के कंट्रोल रूम के पास बाइक खड़ी की और दर्शन के लिए चले गए। वापस लौटे तो देखा, हेलमेट गायब है। जब कंट्रोल रूम में जाकर CCTV देखा गया तो उसमें साफ दिख रहा था कि एक युवक 9:25 बजे आता है, बाइक से हेलमेट उठाता है और 2 मिनट में फरार हो जाता है। कपिल ने इसके बाद खेरेश्वर चौराहे पर लगे नगर निगम के CCTV कैमरे चेक कराने की कोशिश की, ताकि चोर की बाइक का नंबर मिल सके — लेकिन जैसे ही CCTV की बारी आई, पता चला "लाइट चली गई थी", यानी कैमरा उस वक्त बंद था। सवाल उठता है: क्या ये महज इत्तेफाक है? या एक सुनियोजित व…