हरदुआगंज के भवनगढ़ी में एक ही घर पर पांच दिन में दोबारा फायरिंग, बाल-बाल बचे मां-बेटे

हरदुआगंज के भवनगढ़ी में एक ही घर पर पांच दिन में दोबारा फायरिंग, बाल-बाल बचे मां-बेटे
अलीगढ़, हरदुआगंज। गांव भवनगढ़ी में शुक्रवार रात एक घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। पीड़िता बीना देवी और उनके बेटों पर हुए इस दुस्साहसी हमले में सिर्फ दीवारें नहीं छलनी हुईं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। 👉 सबसे गंभीर बात यह है कि इसी मामले में 30 जून को पहले ही एफआईआर संख्या 0242/25 दर्ज हो चुकी है, लेकिन आज तक न तो पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची, न ही आरोपियों पर कोई कड़ी कार्रवाई हुई। 👉 पहले भी हमलावरों के खाली कारतूस बरामद हो चुके हैं, बावजूद इसके पुलिस ने इसे हल्के में लिया और मौका-ए-वारदात पर न तो कोई टीम भेजी, न ही फॉरेंसिक जांच कराई। खुद पर मुकदमा दर्ज होने से बौखलाए नामजद हमलावरों ने शुक्रवार की रात इरादतन बीना देवी के घर में घुसकर गोलियां चलाई। दीवारों में धंसी गोलियां इस जानलेवा हमले की गवाह व मौके पर मिले दो कारतूस के खाली खोखे सबूत हैं। दुस्साहसिक घटना के बाद पुलिस अब भी मौन है। 🔹 4 जुलाई की रात लगभग 11:30 बजे बीना देवी के घर में घुसे हथियारबंद फायरिंग कर भाग गए। जानलेवा हमले का आरोप गांव भवनगढ़ी के भूपेंद्र उर्फ बौबी, ग्वालर…