अलीगढ़ का 'शूटआउट जोन' बना हरदुआगंज – क्या डीएम-एसएसपी सो रहे हैं?
अलीगढ़ का 'शूटआउट जोन' बना हरदुआगंज – क्या डीएम-एसएसपी सो रहे हैं? अलीगढ़।
हरदुआगंज में इन दिनों असलहों के साये में पल रही "तमंचा गैंग" ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखा रखा है। बुढासी गांव में दो दिन पहले ट्रांसफार्मर लगाने के विवाद में हुई दिनदहाड़े फायरिंग और उसका आरोप एक ऐसे युवक पर लगना जो पहले ही तमंचा लहराते वीडियो में दिख चुका है — यह साफ बताता है कि पुलिस या तो डर रही है, या फिर बिक चुकी है।
ट्रांसफार्मर के नाम पर हुआ विवाद, गांव में चली गोली
मंगलवार को हरदुआगंज के बुढासी गांव में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर समुदाय विशेष के दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले पक्ष के कुछ दबंगों ने बिजली विभाग की टीम से ही बदसलूकी की और काम रुकवा दिया। जब दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, तो ये दबंग उनके घर तक जा पहुंचे। गाली-गलौज और मारपीट के बीच तमंचा चला और गोलियों की आवाज़ से गांव दहल गया।
फायरिंग करने वाला वही युवक, जो एक माह पहले लहराता दिखा था तमंचा
मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि जिस युवक पर फायरिंग का आरोप लगा है, उसका एक वीडियो एक माह पहले वायरल हुआ था जिसमें वह महाराणा प्रताप जयंती की रैली के दौरान खुलेआम गली में तमंचा लहराता दिख रहा था। लोगों का कह…